---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 15, 2026

सर्किल जेल में राज्यव्यापी योग अभियान का शुभारम्भ


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 15 से 21 जून 2026 तक जिले की समस्त जेलों में एक सप्ताह के प्रदेशव्यापी योग अभियान का शुभारम्भ आज सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति, उच्च न्यायालय जबलपुर तथा मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर श्री विवेक रूसिया के करकमलों द्वारा केन्द्रीय जेल, जबलपुर से ऑनलाईन माध्यम से किया गया।

सर्किल जेल शिवपुरी में योग अभियान का शुभारम्भ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी श्रीमती रंजना चतुर्वेदी तथा अधीक्षक सर्किल जेल शिवपुरी रमेश चन्द्र आर्य सहित जेल के अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अभियान के प्रथम दिन सर्किल जेल शिवपुरी में निरूद्ध कैदियों सहित जेल विभाग के समस्त अधिकारीगण एवं अनुशासित कर्मचारीगण द्वारा अत्यंत उत्साह एवं ऊर्जा के साथ बढ़-चढ़कर सामूहिक सहभागिता सुििनिश्चत की गई। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी द्वारा सहभागियों को नियमित योग करने के वैज्ञानिक महत्व, मानसिक तनाव से मुक्ति तथा एकाग्रता बढ़ाने के उपायों पर जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही कैदियों को जेल परिसर के भीतर एक सकारात्मक व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया। अंत में उपस्थितजनों को नियमित रूप से योग साधना करने, संयमित खान-पान रखने तथा एक बेहतर व व्यसनमुक्त स्वस्थ जीवन शैली का दृढ़ता से अनुपालन करने हेतु प्रेरित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया तथा जेल का निरीक्षण किया जाकर बंदियों की समस्याओं की जानकारी ली गई।

No comments: