---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 28, 2026

डीपीसी दफेदार सिंह ने खनियाधाना में समीक्षा बैठक लेकर दिए निर्देश


शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर, कोई भी बच्चा विद्यालय में प्रवेश से वंचित न रहे

शिवपुरी/पिछोर-जनपद पंचायत सभागार खनियाधाना में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) दफेदार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा विद्यालय में प्रवेश से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शिक्षा का अधिकार प्रत्येक बच्चे का संवैधानिक अधिकार है। अधिकारियों एवं शिक्षकों को वार्ड एवं ग्राम स्तर तक पहुंचकर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बीआरसी संजय भदोरिया, समस्त बीएसी, जन शिक्षक, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा अशासकीय विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे। डीपीसी ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में समय पर प्रार्थना, आज का शुभ विचार, बाल कैबिनेट का गठन तथा सभी शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सीखने की रुचि विकसित हो। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ओलंपियाड, एनएमएमएस एवं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी अभी से प्रारंभ कराने, प्रतिदिन श्रुतलेख एवं सुलेख का अभ्यास कराने, कॉपियों का समयबद्ध मूल्यांकन करने तथा नियमित फेयर कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपार आईडी, नामांकन, यू-डाइस प्रोग्रेशन, चाइल्ड ट्रैकिंग एवं साक्षर भारत अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। डीपीसी ने सभी विद्यालयों में स्टॉक पंजी, संपर्क पंजी एवं अन्य अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने, अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखने तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों को पुन: विद्यालय से जोडऩे के निर्देश दिए।

No comments: