---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 28, 2026

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में लगा पल्स पोलियो शिविर


पार्षद गौरव सिंघल ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

शिवपुरी-जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कमालगंज एबी रोड शिवपुरी पर पल्स पोलियो अभियान को लेकर शिविर लगाया गया जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। पल्स पोलियो अभियान के इस शिविर का शुभारंभ स्थानीय पार्षद गौरव सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। जिन्होंने 0 से 5 उम्र के बच्चों को दवा पिलाकर शिविर का शुभारंभ किया। इसके अलावा सभी अभिभावकों को पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूक भी किया गया साथ ही बच्चों को दवा पिलाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए बैलून एवं टॉफी आदि का वितरण किया गया, बच्चों ने भी हँस कर पल्स पोलियो की दवा पी। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल ऑफिसर डॉ निवेदिता शर्मा के द्वारा भी केंद्र पर आने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को पल्स पोलियो अभियान में सहभागी होने का आह्वान किया। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित पल्स पोलियो के इस अभियान में डॉ निवेदिता शर्मा मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट अरुण गुप्ता, घनश्याम राज लेब टेक्नीशियन, कुलदीप संधू, विनोद गुप्ता समाजसेवी एवं सहयोगी आदि मौजूद रहे।

No comments: