---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 28, 2026

आईटीबीपी में लगा पल्स पोलियो अभियान, डीआईजी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक


शिवपुरी-
आई.टी.बी.पी. दूरसंचार वाहिनी में पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन; उप महानिरीक्षक, श्री राजीव लोचन शुक्ल की पहल पर बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की दूरसंचार वाहिनी परिसर में देशव्यापी स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तहत एक विशेष पल्स पोलियो शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह मानवीय एवं जनकल्याणकारी अभियान राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी की विशेष मंशा और दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें सीएमएचओ शिवपुरी मेडिकल टीम का सराहनीय चिकित्सीय सहयोग रहा। वाहिनी चिकित्सक डॉ. रामुडु रोंगाली और उनकी टीम की देखरेख में चिकित्साकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ परिसर के 47 नौनिहालों को पोलियो की सुरक्षा खुराक पिलाई और परिजनों को बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान वाहिनी परिसर में निवासरत बल के जवानों और अधिकारियों के परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिसर में रहने वाले परिजनों ने अपने 0 से 5 वर्ष तक के छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान का पूरा लाभ उठाया।  सुरक्षा बल के परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति इस जागरूकता को देखकर चिकित्सा टीम ने भी हर्ष व्यक्त किया। दूरसंचार वाहिनी प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सीएमएचओ शिवपुरी मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

No comments: