---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 28, 2026

यादव महासभा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के समर्थन में जीतू पटवारी का किया पुतला दहन


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर लगाए गए कथित झूठे एवं निराधार आरोपों के विरोध में आज माधव चौक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान यादव महासभा कार्यकर्ताओं ने आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से इस प्रकार के बयान दिए जा रहे हैं, जिनका वह विरोध करते हैं। प्रदर्शन में यादव महासभा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, बलराम यादव(पूर्व जनपद अध्यक्ष), बलवीर यादव (पूर्व पार्षद), आकाश यादव (शहर अध्यक्ष यादव महासभा), पंजाब यादव लोहादेवी, माछी यादव (जिला उपाध्यक्ष यादव महासभा), मजबूत सिंह यादव सरपंच, हरि सिंह यादव, राजेंद्र यादव जाखनोद, मस्तराम यादव, विक्रम यादव खेड़ा, भूपेंद्र यादव, सिंधिया यादव, प्रवेश यादव, लख्खाराम यादव, नरेंद्र यादव, आकाश यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए राजनीतिक शुचिता बनाए रखने की अपील की।

No comments: