---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 22, 2026

मां जानकी प्राकट्योत्सव को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की मांग तेज



अब शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन और जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने भी किया समर्थन

शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन द्वारा मां जानकी प्राकट्योत्सव दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने के लिए एक व्यापक देशव्यापी मांग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव से भेंट कर उन्हें मांग ज्ञापन सौंपा।

इस न्यायसंगत मांग का तत्काल समर्थन करते हुए जनप्रतिनिधियों ने स्वयं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। अपने दृढ़ संकल्प के प्रथम चरण में संगठन प्रदेश के कोने-कोने से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम 10,000 (दस हजार) मांग पत्र भेजकर जनता की इस सामूहिक आवाज को उन तक पहुंचा रहा है, और इस मुहिम को और गति देने के लिए जल्द ही राजधानी भोपाल में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि अभी तक हमारे द्वारा 12000 मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम भेजे जाने का कार्य समापन की ओर है,संगठन के द्वारा 14 चरण में रणनीति तैयार की गई है। जिसमें एक-एक सीढ़ी चढ़ते हुए मांग की जाएगी और यदि मांग पूरी नहीं की जाती तो अंत में जानकी सैनिकों के द्वारा आमरण अनशन करने की बात हमारे द्वारा शिवपुरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई थी।

No comments: