किसान सम्मान निधि का लाईव प्रासरण भी किसानों को दिखाया गयाशिवपुरी-विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य आयोजित विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के मानस भवन गांधी पार्क में प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावडा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति नेहा यादव रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों का मालार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती,जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री विपिन खेमरिया, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री हरवीर रघुवंशी, श्री योगेन्द्र रघुवंशी, श्री लवलेश जैन, श्री विपुल जैमनी, श्री नबाव सिंह कुशवाह, श्री गिर्राज शर्मा, श्री चंदन सिंह, श्री सीताराम, श्री गुर्जर एवं क्षेत्रीय अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यशाला में वर्तमान समय में किसान भाई प्राकृतिक खेती को अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा कैसे कमायें इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
तकनीकी सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.मुकेश कुमार भार्गव एवं डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ.नीरज कुशवाह द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। जिले के प्राकृतिक खेती करने वाले किसान श्री महिम भारद्वाज, श्री रामगोपाल गुप्ता, श्री गोविन्द सिंह दांगी, श्री त्रिलोचन सिंह द्वारा भी अपने अनुभव किसानों के बीच साझा किये। उपसंचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य द्वारा कार्यशाला में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव, जैव आदानों की तैयारी, प्राकृतिक खेती के सफल मॉडल तथा किसानों की आय वृद्धि के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रदर्शिनी के माध्यम से उपस्थित किसान भाईयों को जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र आदि बनाने एवं उपयोग की विधि से किसानों को अवगत कराया। इसी कार्यक्रम मे किसान सम्मान निधि के लाईव प्रासरण से भी किसान भाईयो को लाभाविंत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री मनोज कुमार रघुवंशी, सहायक संचालक डॉ.किरण रावत एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिवपुरी, कोलारस, करैरा के द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं किसान भाईयों का आभार प्रकट कर समापन किया गया। कार्यक्रम समस्त ग्रामीण कृषि अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ 600 से अधिक किसान भाईयों की सहभागिता रही।

No comments:
Post a Comment