साइबर सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर
शिवपुरी-हिमवीर वाइब्स वेलफेयर एसोसिएशन, दूरसंचार वाहिनी के तत्वाधान में शनिवार को मासिक हावा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हावा की चीफ एक्जीक्यूटिव डॉ. सुषमा शुक्ला द्वारा की गई। इस अवसर पर श्रीमती शशि चौधरी सहित दोनों संस्थान की समस्त हावा सदस्याएं उपस्थित रही, कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों द्वारा अत्यंत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई, जिसने उपस्थित सभी हावा सदस्याओं का मन मोह लिया।
डॉ. सुषमा शुक्ला, चीफ एक्जीक्यूटिव द्वारा बैठक में उपस्थित सभी हावा सदस्यों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं व सुझावों को बेहद संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि परिवारों के कल्याण और उनकी किसी भी समस्या के त्वरित व उचित निवारण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अपने संबोधन में डॉ. शुक्ला ने वर्तमान समय की गंभीर चुनौती साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में थोड़ी सी असावधानी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
उन्होंने सभी हावा सदस्याओ को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और डिजिटल साक्षरता अपनाने के लिए प्रेरित किया ताकि वह खुद को और अपने परिवार को साइबर ठगों से सुरक्षित रख सकें। इसके साथ ही, उन्होंने फिट इंडिया और स्वच्छ भारत की भावना को आगे बढ़ाते हुए कैंप परिसर को पूर्णत: स्वच्छ, पॉलीथीन मुक्त और हरा-भरा बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित हावा सदस्याओं ने परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।


No comments:
Post a Comment