---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 15, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली बैठक


21 जून को छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में होगा सामूहिक योग कार्यक्रम

शिवपुरी-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर श्रीमती ममता शाक्य ने सोमवार को नवीन एसडीएम कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर, महाविद्यालय प्राचार्य केशव सिंह जाटव, बीएमओ डॉ. संजीव सांडे, सीडीपीओ अरविंद तिवारी, बीईओ विनोद गुप्ता, बीआरसीसी सुरेश गुप्ता, प्रभारी प्राचार्य विजयराम लोधी, दिनेश लोधी, योग प्रभारी राहुल देव पुरोहित, पवन पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम श्रीमती शाक्य ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील की।
प्रात: 6 बजे से प्रारंभ होगा योग कार्यक्रम
बैठक में एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्रसाल महाविद्यालय परिसर, पिछोर में प्रात: 6 बजे से सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका समापन प्रात: 7.45 बजे होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय एवं पंचायत स्तर तक व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विद्यालय एवं महाविद्यालय प्रबंधन को सौंपी गई। वहीं पेयजल, ध्वनि विस्तारक यंत्र, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

No comments: