---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 14, 2026

विश्व रक्तदान दिवस : आईटीबीपी शिवपुरी में रक्तदान-महादान पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन


शिवपुरी-
शहर के एबी रोड़ पर स्थित आईटीबीपी उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी राजीव लोचन शुक्ल के कुशल निर्देशन में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस की दूरसंचार वाहिनी एवं संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान शिवपुरी में रक्तदान-महादान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेश चौधरी उप महानिरीक्षक के साथ साथ दोनों संस्थाओं के अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारीगण एवं हिमवीर उपस्थित रहे। डॉ. रामुडु रोगाली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा व्याख्यान दिया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बल के जवानों में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना था। श्री शुक्ल द्वारा उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में बल के सेवा भाव को रेखांकित करते हुए कहा, देश की सीमाओं की सुरक्षा करने के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाना भी आईटीबीपी के हिमवीरों का परम कर्तव्य है। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया तथा शपथ दिलवायी गई। कार्यक्रम के दौरान दूरसंचार वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों और अन्य कर्मियों ने अत्यंत उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जीवन रक्षक अभियानों में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

No comments: