शहर काजी ने सौंपा ज्ञापन, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों पर हो सख्त कार्रवाईशिवपुरी-सोशल मीडिया पर कथित रूप से इस्लाम धर्म और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पत्नी एवं मुस्लिम समाज की माता मानी जाने वाली हजरत आयशा के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर रन्नौद में मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला।
शहर काजी रन्नौद काजी मोहम्मद जाकिर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस थाना रन्नौद पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए बयान से देशभर के मुस्लिम समाज सहित रन्नौद के मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मुस्लिम समाज ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य और तनाव पैदा करने का कार्य करती हैं तथा धार्मिक आस्था और सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित महिला के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। शहर काजी मोहम्मद जाकिर ने कहा कि किसी भी धर्म के पूजनीय व्यक्तित्वों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। मुस्लिम समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होगा।

No comments:
Post a Comment