---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 26, 2026

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा 9 सूत्रीय मांगां को लेकर 30 जून को सौंपा जाएगा ज्ञापन


मांगों को लेकर पेंशनर्स हुए एकत्रित, चरणबद्ध तरीके से 22 जुलाई को भोपाल में करेंगें प्रदर्शन
शिवपुरी- प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन भोपाल द्वारा प्रदेश के 530000 से अधिक पेंशनर्स अपनी 09 सूत्रीय सूत्रीय मांगों को लेकर एक चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसके प्रथम चरण में बीती 10 जून 2026 को संपूर्ण मध्यप्रदेश की तहसील स्तर पर एसडीम/ तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन दिए गए और अब आगामी 22 जुलाई 2026 को भोपाल में धरना देकर रैली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके पूर्व दूसरे चरण में संपूर्ण प्रदेश में जिला स्तर पर 30 जून 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर शिवपुरी के माध्यम से दिया जावेगा।
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सक्सैसना ने बताया कि पेंशनर्स की 09 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से गत दिवस 530 से प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शिवपुरी स्थित गांधी मार्केट में संचालित कार्यालय पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाने के उद्देश्य से यह विस्तृत चर्चा की गई और बताया गया कि आगामी 30 जून 2026 को पोलो ग्राउंड के पास मंगलम विकलांग केंद्र के सामने दोपहर 3 बजे पेंशनर्स एकत्रित होकर रैली बनाकर शाम 5 बजे कलेक्टर शिवपुरी को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक सक्सेना सहित रामनारायण गुप्ता, अनिल व्याघ्र, हरिदास माहौर, रामदास कोल, एम.एस. द्विवेदी, विद्याधर शुक्ला, आरके गुप्ता, प्रमोद कटारे, रघुनंदन यादव, बाबूलाल पांडे, शफीक अहमद शिवानी, हाजी शरीफ खान, अशोक नीखरा, रामसनेही गुप्ता, रमेश चंद्र शिवहरे, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, शिवचरण खरे, कैलाश रघुवंशी, डॉ.ओ.पी.एस.रघुवंशी, द्वारका प्रसाद शर्मा, अशोक गुप्ता एवं आर.एन.शर्मा आदि उपस्थित थे।

No comments: