शिवपुरी-कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निर्वाचन आयोग द्वारा निरस्त कर भाजपा के उम्मीदवार महेश केवट को निर्विरोध राज्यसभा भेजने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर शिवपुरी के माधव चौक पर एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निर्वाचन आयोग का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं द्वारा निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया गया कि वह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है और हर चुनाव में पक्षपात करने के बाद राज्यसभा चुनाव में भी पक्षपात किया गया है और बिना जांचे परखे कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतंत्र के विरुद्ध है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यम चौहान, एनएसयूआई महासचिव उबैद हुसैन, हरिओम यादव, सिद्धार्थ चौहान, केके खंडेलवाल, बाइसराम धाकड़, ललित सेन, पुनीत शर्मा, अमन खान, विश्वविजय सिंह, प्रयागराज, मोहित रघुवंशी, जैद पठान आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment