शिवपुरी के तीर्थयात्रियों के द्वारा आयोजित की गई है श्रीमद् भागवत कथाशिवपुरी- अधिक मास के पावन अवसर पर धर्म की प्रभावना को बढ़ाते हुए शिवपुरी के तीर्थयात्रियों के द्वारा उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमीशरण, सीतापुरा (उ.प्र.)के भव्य प्रांगण में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। यहां भागवताचार्य के रूप में व्यासपीठ से प्रसिद्ध भागवतकथा वाचक आचार्य पं.डॉ.रघुनंदन जी चौबे (बड़ी नौहरी वाले)के मुखारबिन्द से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। यहां उपाचार्य कथा प्रवक्ता पं.श्री संतोषकृष्ण दुबे जी महाराज एवं पाठकर्ता के रूप में पं.श्री मनीष शर्मा के द्वारा पाठ किया जा रहा है।
कथा के यजमान परिजन शिक्षिका श्रीमती रेखा-भूपेन्द्र दीवान निवासी ठकुरपुरा शिवपुरी के द्वारा यह पुण्य लाभ मुख्य यजमान के रूप में अर्जित किया गया है। जहां कथा में चौथे दिवस के दिन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूरे कथा स्थल को फूलों और गुब्बारों से परिसर की सजावट की गई साथ ही प्रसाद के रूप में मावा-मिश्री का वितरण उपस्थित श्रद्धालुओं में किया गया। इस अवसर पर कथा यजमान भूपेन्द्र दीवान के द्वारा अपने सिर पर एक अबोध बालक को प्रतीकात्मक रूप से रखते हुए भगवान श्रीकृष्ण स्वरूप में उपस्थित श्रद्धालुओं को दर्शन कराए और पूजन कर कथा का धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा यजमान परिजन लालजी प्रसाद दीवान, रोशन लाल दीवान, भूपेन्द्र, विष्णु, महेन्द्र, गिरधर, प्रवीण, जुगल, आनंद, भरत, नरेन्द्र, दिनेश, गोपाल, योगेश, दुर्गेश, शिवकुमार, गौरी, जितेन्द्र एवं समस्त दीवान परिवार के द्वारा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमीशरण, सीतापुर में आयोजित कथा में शामिल होकर धर्मलाभ पा्रप्त करने का आग्रह धर्मप्रेमीजनों से किया है।

No comments:
Post a Comment