---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, June 26, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव की संपत्ति के बायनों को लेकर विधायक नें कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना


शिवपुरी/पिछोर-
जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संपत्ति को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर शुक्रबार को रेस्टहाउस पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस पहले अपनी गिरेवान में झाँककर देखे। म.प्र के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी पहले से ही खानदानी रहीश है। यदि जाँच करनी है तो पिछोर के पूर्व विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित रोबेट वाड्रा की होनी चाहिए। जिनके पास अथाय सम्पति है। ऐसे कई कांग्रेसी नेता है जिनके पास पहले कुछ नही था आज करोड़ों की संपत्ति है। उनकी जांच होनी चाहिए। विधायक लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव एक जनप्रतिनिधि हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है। वह सार्वजनिक रिकॉर्ड में उपलब्ध है। हर कोई उसे देख सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर विश्वास जताकर सरकार बनाई है। विपक्ष को विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। अनावश्यक आरोप लगाना ठीक नहीं।

No comments: