शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बैराढ़ क्षेत्र में प्रशासन एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय नाले में उत्खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को जब्त किया।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जे.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी श्री रामसिंह उइके, तहसीलदार बैराढ़ द्रगपाल सिंह बैश तथा पुलिस बल ने गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि लगभग 2 बजे ग्राम जरिया (आनंदपुर) में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान शासकीय नाले में लगभग 100 फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा एवं 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन मौके पर पकड़ी गई। जांच के दौरान वाहन चालक द्वारा उत्खनन से संबंधित कोई वैध अनुमति अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके पश्चात खनिज विभाग एवं तहसील प्रशासन ने जेसीबी को तत्काल जब्त कर बैराढ़ थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा है।

No comments:
Post a Comment