शिवपुरी- पुलिस थाना बैराढ़ के द्वारा बीती 16-17 जून की दरम्यिानी रात्रि को अज्ञा चोर के द्वारा बोर पर बने कमरे के ताले तोड़कर 34 किलो वजनी केबिल कीमत 70 हजार रूपये को चेारी कर ले गया था। इस चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चोर को पकड़कर चोरी गई केबिल बरामद करते हुए चोर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।जानकारी के अनुसार थाना बैराढ़ में फरियादी राजकुमार पुत्र रविकिशोर शर्मा उम्र 28 साल निवासी ग्राम रैय्यन थाना बैराङ ने रिपोर्ट कि 16/17 जून की दरम्यानी रात्री में अज्ञात चोर द्वारा मेरे बोर पर बने कमरे का ताला तोङकर करीबन 34 किलो बजनी केबिल कीमती 70 हजार रूपये को चोरी कर लिया है मुझे संदेह ही कि मातादीन कुशवाह, धरमसिंह कुशवाह, हल्के कुशवाह, श्यामवरन रावत द्वारा मेरी केबिल चोरी कर ली है। इस पर थाना प्रभारी बैराढ़ सुरेश शर्मा के द्वरा पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई तथा मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त संदेही आरोपीगण मातादीन कुशवाह, धरमसिंह कुशवाह, हल्के कुशवाह, श्यामवरन रावत ग्राम रैय्यन में छुपे हुए है तब बैराड़ पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम रैय्यन पहुचीं और आरोपियों को धर दबोचा, पूछताछ में आरोपियों ने उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया और बताया कि उक्त केबिल चोरी करके मातादीन की मोटर साईकिल पर ले गये थे जिसे मातादीन कुशवाह के खेत में छुपाकर रखा है उक्त चोरी गई बोर की केबिल को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को भी जप्त किया गया एवं सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। इस कार्यवाही में निरी.सुरेश शर्मा, उनि अजय खलखो, प्रआर.हरिओम जाटव, आर. रविन्द्र धाकङ, आर.अजय नीखरा, आर.गिर्राज त्यागी, आर.राजेन्द्र, आर.देवेन्द्र, आर. शोभाराम मीणा की विशेष भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment