सहरिया वनवासी छात्रावास परिसर में एक पेड़, एक जिंदगी अभियान के तहत रोपे पौधेशिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा स्थानीय फतेहपुर स्थित सेवा भारती सहरिया वनवासी छात्रावास में सेवा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाविप शाखा शिवपुरी अध्यक्ष गणेश धाकड़ ने भारत विकास परिषद के ध्येय एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए किया। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सहयोग एवं समर्पण की भावना को जागृत कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाना है। इस दौरान संस्था के स्थापना दिवस पर छात्रावास में अध्ययनरत बालकों को भोजन वितरण कराया गया। इस अवसर पर परिषद सदस्यों ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण मुहिम एक पेड़, एक जिंदगी के साथ मिलकर छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण किया गया। परिषद सदस्यों ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। महिला सहभागिता के अंतर्गत संस्कारों की पाठशाला का आयोजन कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रुचि उपाध्याय के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य, अनुशासन, स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम, गुरुजनों के सम्मान तथा जीवन में अच्छे संस्कारों के महत्व के बारे में प्रेरक जानकारी दी गई। इस अवसर पर परिषद सचिव अमित सहगल ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्ग तक सेवा पहुँचाना ही परिषद की वास्तविक पहचान है।
परिषद आने वाले समय में भी सेवा, संस्कार, महिला सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निरंतर जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मातृशक्ति एवं सेवा भारती परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में सभी ने स्वस्थ, समर्थ एवं सुसंस्कृत भारत के निर्माण हेतु सेवा, संस्कार, सहयोग, संपर्क एवं समर्पण के भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के विपिन शर्मा, प्रहलाद भारती, राजकुमार बिंदल, हरि शरण गुप्ता, भानु बंसल, डॉ.वी.सी.गोयल, अनिल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा, राजेश सिंघल, प्रीति जैन, रुचि उपाध्याय, सरला वर्मा, मंजू अरोड़ा, सुनीता अग्रवाल एवं संध्या शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।


.jpeg)
No comments:
Post a Comment