शिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका के द्वारा सेवा कार्य करते हुए स्थानीय जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के अटेंडरों के लिए भोजन वितरण का सेवा कार्य आयोजित किया गया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल, कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा तथा सदस्याएँ श्रीमती भारती अग्रवाल एवं श्रीमती ममता सोनी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में सभी ने सेवा भावना के साथ मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित कर परिषद के सेवा, संस्कार एवं समर्पण के उद्देश्यों को सार्थक किया। भारत विकास परिषद सदैव समाज के जरूरतमंद एवं पीडि़त वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करती रहेगी। इस दौरान संस्था के स्थापना दिवस पर भी संस्था अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल केद्वारा प्रकाश डाला गया और संस्था के पांच प्रमुख उद्देश्यों की पूर्ति सेवा, संस्कार, सहयोग, संपर्क एवं समर्पण के भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

.jpg)

No comments:
Post a Comment