शाखा विवेकानंद ने किया आयोजनशिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शाखा विवेकानंद के द्वारा स्थानीय माधवचौक चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में गरीब, निर्धन एवं निराश्रितों को भोजन कराते हुए सेवा कार्य कर संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था विवेकानंद अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पवैया, सचिव अमित गोयल, एवं कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह तोंगर सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान इस सेवा गतिविधि के संयोजक प्रशांत मित्तल एवं विजय सिंह वर्मा रहे जिन्होंने संस्था के सेवा कार्यों में सभी साथियों के साथ सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पवैया एवं सचिव अमित गोयल ने संक्षिप्त उद्बोधन में परिषद के उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को सादर नमन करते हुए भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों को सराहते हुए कहा कि संस्था से जुड़कर हरेक व्यक्ति ने अपने त्याग, समर्पण, परिश्रम एवं सेवा-भाव से इस संगठन का निरंतर पोषण किया और इसे आज यह संस्था एक विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित है। इस अवसर पर परिषद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सामान्य सदस्यों एवं समस्त परिषद परिवार को भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ दी और सभी ने संस्था के प्रमुख पांच उद्देश्यों संपर्क, सहयोग, संस्कार,सेवा और समर्पण की यह पावन यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे तथा भारत विकास परिषद राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाए का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी निर्धन निराश्रितों को अपने हाथों से भोजन परोसते हुए भारत विकास परिषद, शाखा विवेकानंद के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।



No comments:
Post a Comment