---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 24, 2026

ब्राह्मण समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 13 सितंबर को, कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर की गई समीक्षा बैठक


शिवपुरी।
ब्राह्मण समाज योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 13 सितंबर 26 को आयोजित किया जाएगा। इस सन्दर्भ में रविवार को शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 37 कमलागंज में स्थित एकता हाई सेकेंडरी स्कूल में ब्राह्मण समाज की बैठक रखी गई।  बैठक के मुख्य अतिथि पंडित दिलीप कुमार मुद्गल एवं विशिष्ट अतिथि राजेश मिश्रा लक्ष्मी नारायण शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। ब्राह्मण समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन 13 सितंबर 26 को   सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा आयोजित किया जाएगा तथा आयोजन के सहयोगी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन एवं परशुराम कल्याण बोर्ड शिवपुरी रहेगा।

बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओ ने अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई और पदाधिकारी को दायित्व सौंपे गए। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के संभागीय सचिन एवं प्रवक्ता पंडित महावीर मुद्गल ने बताया कि31 अगस्त 26 तारीख को बायोडाटा संकलन का अंतिम दिवस है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाज के लोग अपने आप विवाहित पुत्र पुत्री के बायोडाटा फॉर्मेट में भरकर देने हेतु व्हाट्सएप नंबर 9981087756पर या ग्वालियर में सकल ब्राह्मण महासभा के संस्थापक पंडित जे पी भारद्वाज  शिवपुरी में पंडित देवेंद्र कुमार मड़वास, मोबाइल नंबर 7987737356 राकेश विरथरे अशोक विहार कॉलोनी मोबाइल नंबर 917956475652 मानस भवन के पास हनुमान  टेबल्स शिवपुरी पर पंडित हरगोविंद शर्मा मोबाइल नंबर9955116575 के पास जमा करें या भेज सकते हैं। बैठक में प्रमुख रूप से सती सुरैया राम शिव गोद देवेंद्र मड़वासों यशवंत भार्गव सुरेश कुमार पाराशर बृजेंद्र शर्मा बालमुकुंद पुरोहित विजय भारद्वाज  राजकुमार शर्मा  अनिल कुमार शर्मा महेंद्र शर्मा नरेंद्र पचौरी दिनेश कन्हौआ राकेश विरथरे द्वारका प्रसाद शर्मा नरेंद्र थापक देवेश समाधियां सहित जो ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

No comments: