शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का संगठन विस्तार करते हुए जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी अनुशंसा पर किरण कुमार शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिला शिवपुरी मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संजय तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष पं. मुकेश तिवारी एवं शिवपुरी जिला अध्यक्ष पं. दुर्गा प्रसाद शर्मा की गरिमामयी अनुशंसा और सहमति से की गई है।संगठन के पदाधिकारियों ने किरण कुमार शर्मा की सक्रियता और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वे अपने पद की गरिमा का पालन करते हुए संगठन की नीतियों, विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। अपनी नियुक्ति पर किरण कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संजय तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष पं. मुकेश तिवारी और जिला अध्यक्ष पं. दुर्गा प्रसाद शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे और ब्राह्मण समाज की एकजुटता एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, समाज के प्रबुद्ध जनों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

No comments:
Post a Comment