मामला सोशल मीडिया पर भ्रामक और विवादित पोस्ट काशिवपुरी। सोशल मीडिया पर भ्रामक और विवादित पोस्ट डालने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (फिजिकल क्षेत्र) के मंडल महामंत्री आशीष बिंदल ने पुलिस अधीक्षक, जिला शिवपुरी को लिखित आवेदन देकर सोशल मीडिया यूजर आदित्य मनु शर्मा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यह है पूरा मामला
शिकायत के अनुसार, शिवपुरी विधायक देवेंद्र कुमार जैन (पत्ते वाले) की भारतीय तिरंगे झंडे के साथ फोटो को लेकर कथित तौर पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की गई थी। इस मामले में कोतवाली थाना शिवपुरी में आरोपी आदित्य मनु शर्मा के विरुद्ध पूर्व में ही अपराध क्रमांक 0648 (दिनांक 21.08.2026, धारा 223-ए बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप
मंडल महामंत्री आशीष बिंदल का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी आदित्य मनु शर्मा बौखलाहट में उनके खिलाफ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अनर्गल बातें लिख रहा है। आरोप है कि वह उनका फोटो अपलोड कर लगातार भ्रामक और मनगढंत आरोप लगा रहा है। आशीष बिंदल ने आवेदन में कहा कि सोशल मीडिया पर अनर्गल सामग्री पोस्ट कर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई जा रही है, जिससे उन्हें भारी मानसिक कष्ट झेलना पड़ रहा है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि आरोपी पूर्व में भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट करता रहा है।

No comments:
Post a Comment