---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 24, 2026

ओझा समाज युवक मंडल की पोहरी में बैठक संपन्न


अजमेर ओझा बने अध्यक्ष, समाज की एकता और संगठन विस्तार पर दिया जोर

शिवपुरी- ओझा समाज युवक मंडल, मध्य प्रदेश (रजि.) द्वारा पोहरी तहसील स्तर पर महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक उत्थान एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पमाला अर्पण एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता पी.डी. ओझा (सेवानिवृत्त) ने की। इस दौरान पोहरी क्षेत्र के समाजबंधुओं की सर्वसम्मति से अजमेर ओझा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन में बालकृष्ण ओझा (पूर्व अध्यक्ष), रमेश कुमार ओझा, रामचरण ओझा(शिक्षक), कल्याण चंद ओझा (पटवारी) एवं श्रीकृष्ण ओझा को संरक्षक बनाया गया। विष्णु ओझा एवं बाबूलाल ओझा को संयोजक तथा राधाबल्लभ ओझा, चंद्रकांत ओझा, धर्मेंद्र ओझा, सुमंत कुमार झा एवं राकेश ओझा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। लोकेंद्र ओझा को सचिव, डॉ. नंदकिशोर ओझा को सहसचिव, मुकेश ओझा को कोषाध्यक्ष, केदारी ओझा को सह-कोषाध्यक्ष एवं हेमंत ओझा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजबंधुओं की विशेष उपस्थिति रही। इनमें भगवत झा गुरु, हरगोविंद ओझा (सेवानिवृत्त भारतीय सेना), रामगोपाल ओझा (शिक्षक), डॉ. पहलवान सिंह ओझा, कैलाश ओझा, राज ओझा (प्रदेश अध्यक्ष), नंदकिशोर ओझा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), एडवोकेट कृष्णकांत झा (प्रदेश सचिव), सोनू ओझा (सतर्कता मंत्री), गोविंद ओझा (प्रदेश समिति सदस्य), परमानंद ओझा एवं दीपू ओझा (सदस्य) सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता, भाईचारा, संगठनात्मक मजबूती एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाजहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने तथा पोहरी क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को समाजबंधुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments: