---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, August 25, 2026

ऑपरेशन आपकी अमानत के तहत चोरी/गुम हुये 150 मोबाईल एसपी ने लोगों को लौटाए


शिवपुरी-
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम द्वारा सायबर अपराधों मे कमी लाने के लिये व लोगों के खोये/गुम हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

शिवपुरी सायबर सेल ने जिले मे लोगों के खोये हुये मोबाइलों को प्राप्त करने मे बड़ी सफलता हासिल की। शिवपुरी सायबर सेल द्वारा ऑपरेशन आपकी अमानत चलाकर जिले के आमजन के 150 मोबाइल कीमती करीबन 32 लाख रुपये के देश के विभिन्न राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद करने में सफलता हांसिल की है। उक्त बरामदगी में 5 आई फोन भी है एवं आंध्रप्रदेश व राजस्थान से जिले में आये व्यक्तियों के मोबाइल जिले मे खो जाने से उन्हें बरामद कर वापिस भेजा गया है।  सायबर सेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं एएसपी आरडी प्रजापति द्वारा सायबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जाट एवं उनकी टीम द्वारा प्राप्त मोबाइलों को पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे आमजन को सुपुर्द किया। सायबर सेल शिवपुरी द्वारा विगत वर्ष 2025 में भी करीब 700 मोबाइल फ़ोन बरामद कर लोगों को वापिस दिये गये थे एवं वर्ष 2026 में अभी तक 90 लाख राशी के 450 मोबाईल फोन बरामद कर वापिस किये जा चुके हैं। इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट, प्रआर. विकास सिंह चौहान, आर.दामोदर परिहार, जलज रावत, भूपेन्द्र यादव, शिवम जाटव, दिनेश किरार, मनोज शर्मा शामिल रहे।

No comments: