---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, August 25, 2026

यातायात प्रभारी ने वाहन चैकिंग को लेकर चलाया अभियन, हेलमेट की अनिवार्यता पर दिया बल


60 दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही, 100 से अधिक लोग जो हेलमेट लेकर चेकिंग स्थल पर आए उन्हें दी समझाइस

शिवपुरी- यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिये यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा जिले में वाहन चैकिंग लगाकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने एवं हेलमेट धारण नहीं करने बालों पर चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशानुसार वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें एवं हेलमेट आवश्यक रुप से धारण करें जिससे दुर्घटना होने पर गंभीर चोट आने से बच सकें। इसी तारतम्य में थाना यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक रणवीर सिंह यादव द्वारा अपनी टीमों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चैकिंग लगाई गयी है, त्योहारों में भीड़ अधिक होती है एवं दुर्घटनायें होने की संभावना भी बढ़ जाती है इसी के मद्देनजर वाहन चैकिंग लगाकर वाहनों को चैक किया जा रहा है एवं नियमों का पालन नहीं करने बालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जा रही है।

बिना हेलमेट धारण किए दो पहिया वाहन चलाते समय सड़क दुर्घटना होने पर गंभीर चोटें आती हैं एवं मृत्यु भी हो जाती है इसी को देखते हुए यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा चेकिंग अभियान शुरू किया गया है जिसमें बिना हेलमेट धारण किए हुए दो पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है एवं जो दो पहिया वाहन चालक चेकिंग स्थल पर हेलमेट लेकर आ रहे हैं उन्हें बिना रसीद काटे जाने भी दिया जा रहा है। शिवपुरी पुलिस का उद्देश्य चालानी कार्रवाई करना या लोगों को परेशान करना नहीं है अपितु नागरिकों को जागरूक करना है कि वह दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्यक रूप से धारण करें जिससे वह सुरक्षित रहें एवं उनका परिवार भी सुरक्षित रह सके। थाना यातायात द्वारा कार्यवाही करते हुये 60 दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही की गयी एवं 100 से अधिक लोग को जो हेलमेट लेकर चेकिंग स्थल पर आ गए थे उन्हें समझाइस देकर छोड़ा गया।

No comments: