शिवपुरी-ग्वालियर में आयोजित एसजीएफआई स्कूल संभागीय अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्षों बाद फाइनल में अपनी जगह बनाई। टीम की सभी खिलाड़ी खेल परिसर, शिवपुरी में कोच धर्मेंद्र शिवहरे के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं। शिवपुरी टीम ने अपने पहले मुकाबले में दतिया को 22-00 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में गुना को 22-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में शिवपुरी का सामना मेजबान ग्वालियर से हुआ, जहां टीम ने शानदार संघर्ष किया, लेकिन 18-06 से हारकर उपविजेता रही। इसके बावजूद कई वर्षों बाद बालिका टीम का संभागीय फाइनल तक पहुंचना जिले के बास्केटबॉल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। टीम की इस सफलता में कोच धर्मेंद्र शिवहरे, जनरल मैनेजर मोहम्मद नूर कुरैशी एवं टीम मैनेजर अनीता राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव, क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बामटे, अजय बाथम एवं अन्य खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। टीम में प्रियंशी रजक, सारिका खटीक, भूमिजा रावत, नित्या रघुवंशी, सौम्या सिंह, लावण्या, पूर्वी प्रजापति, तोशी खंडेलवाल, अनुष्का, जयंती एवं प्रियल शामिल रहीं। सभी खिलाडयि़ों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर शिवपुरी जिले का नाम गौरवान्वित किया।

No comments:
Post a Comment