शिवपुरी-मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में से एक 70वां एमपी बॉडी बिल्डिंग का भव्य आयोजन शनिवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि इंदौर विधायक गोलू शुक्ला रहे, जिनके द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में शिवपुरी, मध्य प्रदेश के निवासी मोनू शाक्य ने अपने दमदार शारीरिक प्रदर्शन से खिताब अपने नाम कर लिया। मंच पर विधायक गोलू शुक्ला द्वारा मोनू शाक्य को पुरस्कार प्रदान किया गया, मोनू शाक्य निरंतर अपने शरीर सौष्ठव का शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवपुरी जिले का नाम प्रदेश एवं देश स्तर पर रोशन कर रहे हैं। उनकी इस जीत पर शिवपुरी जिले में हर्ष का माहौल है और युवाओं में फिटनेस को लेकर खासा उत्साह है।

No comments:
Post a Comment