शिवपुरी। शहर के एबी रोड़ स्थित हैप्पीडेज स्कूल में नवनिर्मित पिकल बॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीवान अरविन्द लाल एवं श्रीमती गीता दीवान रहे। जिला पिकल बॉल एसोसिएशन के सचिव निखिल चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विधिवत रिबिन काटते हुए पिकल बॉल खेल का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों एवं खिलाडयि़ों ने कोर्ट पर खेल का शुभारंभ करते हुए पहला शॉट खेला।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने कहा कि पिकल बॉल वर्तमान समय में तेजी से लोकप्रिय हो रहा खेल है। शिवपुरी में इस खेल के लिए नए कोर्ट की शुरुआत होने से खिलाडिय़ों, युवाओं एवं खेलप्रेमियों को एक नया अवसर मिलेगा। इससे जिले में पिकल बॉल को बढ़ावा देने तथा नई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिला पिकल बॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अभिजित सेंगर, सुनील जैन (मुन्नू), शिवा पाराशर, अर्जुन साहू, अमृत वाजपेयी, अमन चौधरी एवं आर्यन अवस्थी ने स्कूल प्रबंधन को इस नई खेल सुविधा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में कोच निखिल चौकसे एवं मनोज मितई ने सभी अतिथियों, जिला पिकल बॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाडिय़ों एवं खेलप्रेमियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment