---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 21, 2026

टीबी मरीजों के लिए केमिस्ट एसोसिएशन ने बांटी पोषण किट



शिवपुरी।
बीती 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए जिला चिकित्सालय परिसर में टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 160 से अधिक टीबी मरीजों के परिजनों को पोषण किट वितरित की गईं। पोषण किट में देसी चना, गेहूं का आटा, दाल, मूंगफली के दाने, चावल एवं बेसन सहित पोषण से संबंधित आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल की गई। एसोसिएशन द्वारा टीबी मरीजों के पोषण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। इससे पूर्व करैरा में भी 65 पोषण किटों का वितरण किया जा चुका है।

केमिस्ट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अनिल सांड ने जानकारी देते हुए बताया कि टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. गोयल, सचिव गोपालदास अग्रवाल, संभागीय सचिव कैलाश अग्रवाल सहित नरेंद्र गुप्ता, उत्तम सिंह धाकड़, अभिषेक शर्मा, पंकज गुप्ता, जतिन गुप्ता, दिनेश मित्तल, रवि गोयल, पहलवान सिंह ओझा, संजय जैन, कालीचरण शिवहरे, पीयूष गोयल, ओम प्रकाश वर्मा, श्रीकांत भार्गव, आशीष गोयल, अंशुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन गोपालदास अग्रवाल द्वारा किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना उनके स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इस प्रकार की सामाजिक पहल आगे भी जारी रहेगी।

No comments: