---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के द्वारा हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने मनाया उत्साह और उमंग का पर्व


शिवपुरी।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला समिति, शिवपुरी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं पारंपरिक रंगों के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने तीज पर्व की खुशियों को आपस में साझा करते हुए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला अध्यक्ष शिखा सिंघल, कोषाध्यक्ष अनीता जैन, महिला जिला सचिव मधु जैन, महिला संरक्षक आरती जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य विनीता जैन, सोनिका मित्तल, श्रद्धा अनिल जैन, अंजु गोयल, वर्षा सिंघल, कल्पना गुप्ता, शोभा अग्रवाल, ममता विजयवर्गीय, अरुणा विजयवर्गीय, भारती गुप्ता, रेखा सिंघल, कीर्ति जैन, राखी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, साक्षी गोयल, सपना अग्रवाल, पल्लवी गुप्ता, रिचा गुप्ता, बबीता अग्रवाल, स्मिता गुप्ता एवं निधि गोयल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला समिति की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी मातृशक्ति एवं बहनों का आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि हरियाली तीज केवल उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और रिश्तों में प्रेम-स्नेह की खुशहाली का पर्व है।

यह हुई प्रतियोगिता
महोत्सव के दौरान हौजी खेल, बग्गी की सवारी, तीज क्वीन प्रतियोगिता, तीज से जुड़े मनोरंजक खेल, सोलह श्रृंगार खेल एवं रील निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने जमकर हंसी-मजाक और मस्ती की तथा तीज की पारंपरिक खुशियों का आनंद लिया।

भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को जीवित रखना रहा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, स्नेह एवं सौहार्द को मजबूत करना रहा। आयोजन में हरियाली तीज की पारंपरिक छटा के साथ महिलाओं के उत्साह और उमंग ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।

No comments: