शिवपुरी-भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शिवपुरी जिले की शाखाओं द्वारा गत दिवस होटल मातोश्री, शिवपुरी में टाउन हॉल बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में लगभग 120 ग्राहक एवं पेंशनर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा ग्राहकों को विभिन्न बैंकिंग एवं डिजिटल बैंकिंग उत्पादों, योनो एवं अन्य डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्राहकों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग में सावधानियां एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ज्योति रंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रमोद पाल, शरद शर्मा, अविनाश यादव, सुनील यादव, जितेंद्र सिंह तोमर, संजय वर्मा, श्रीमती काजल जरेले, एवं सुश्री समृद्धि श्रीवास्तव सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से साइबर थाना प्रभारी श्री धर्मेंद्र जाट भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी बैंकिंग संबंधी आवश्यकताओं एवं सुझावों को भी सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों के साथ बैंक के संबंधों को और मजबूत करना तथा उन्हें आधुनिक एवं सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

No comments:
Post a Comment