---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 24, 2026

भाविप शाखा शिवपुरी संस्कृति सप्ताह : आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बच्चों और महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास


खेल परिसर में लगाया आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

शिवपुरी। भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा संस्कृति सप्ताह 2026 के अंतर्गत षष्ठम दिवस पर स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कौशल एवं सावधानियों से परिचित कराना रहा।

प्रशिक्षक शिशुपाल ने बताए आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक तरीके
शिविर में प्रशिक्षक शिशुपाल सर ने बच्चों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक शक्ति का विषय नहीं है, बल्कि सजगता, आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और सही समय पर सही प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संभावित खतरे को पहचानने, विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने तथा आवश्यकता पडऩे पर आत्मरक्षा के प्रभावी तरीकों का अभ्यास कराया गया। बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मधु जैन एवं श्रीमती रुचि उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती प्रीति जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

प्रांतीय पदाधिकारीयो ने बढ़ाया मनोबल
वहीं प्रांतीय संयोजक, संस्कृति सप्ताह श्रीमती रवजीत ओझा का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्ही अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बच्चे एवं महिला का आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ 'सजग नागरिक, सुरक्षित समाजÓ की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण को उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता व्यक्त की।

No comments: