Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, February 28, 2023

यात्री बसों पर किराया सूची हो चस्पा : प्रियंका गौरव पाल


यात्रियों से वसूल रहे हैं मनमाना किराया, परिवहन विभाग से नरवर जनपद अध्यक्ष ने की किराया सूची सार्वजनिक करने की मांग

शिवपुरी-यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने से करैरा क्षेत्र की जनता खासी परेशान है, मनमाना किराया वसूला जा रहा है इस ओर परिवहन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस संबंध में नरवर जनपद अध्यक्ष प्रियंका गौरव पाल ने परिवहन अधिकारी से किराया सूची सार्वजनिक करने की मांग की है जिससे यात्रियों से हो रही इस मनमाने किराया वसूली पर लगाम लग सके। 

नरवर जनपद अध्यक्ष ने कहा कि करैरा से नरवर, दिनारा, दतिया, झांसी, डबरा, भितरवार, पिछोर खानियांधना जाने वाली बसों में याृियों से नियम विरूद्ध तरीके से किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी यदि इस ओर ध्यान दें तो यात्रियों से हो रही इस मनमानी पर लगाम लग पाएगी, यात्रियों से लिए जाने वाले किराया की सूची सभी बसों एवं बस स्टेण्ड पर चस्पा की जाए जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सके। जनपद अध्यक्ष प्रियंका गौरव पाल ने परिवहन अधिकारी से मांग की है कि बसों में महिलाओं के लिए भी अलग से सीटें आरक्षित होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment