Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, May 1, 2024

शहर के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने शिवपुरी विकास मंच का किया गठन


शिवपुरी के विकास के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का भी किया वायदा

शिवपुरी-सिंधिया राजवंश की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिवपुरी को अपने पुराने वैभव पर पहुंचाने के संकल्प के साथ बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने शिवपुरी विकास मंच का गठन किया है। संस्था के संयोजक तेजमल सांखला ने बताया कि शहर को साफ स्व'छ एवं सुन्दर बनाने के संकल्प के साथ-साथ उनकी संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करेगी। संस्था की विधिवत कार्र्यकारिणी गठित की जाएगी और उसका रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। संस्था के गठन हेतु श्री सांखला के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. रामकुमार शिवहरे, जिनेन्द्र जैन, तरूण अग्रवाल, हरिओम जैन, अजय बिंदल, विमल जैन मामा, श्याम सुन्दर राठौर, विष्णु सोनी, सौरभ सांखला, अशोक कोचेटा और रामसेवक गुप्ता भी मौजूद थे। जिन्होंने संस्था गठन में अपनी सहमति दर्ज कराई।

बैठक में जिनेन्द्र जैन ने संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया। इस पर बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की। श्री जैन ने बताया कि संस्था गठन का उद्देश्य टीम भावना से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना है। सदस्यों ने सुझाव दिया कि संस्था द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जाना चाहिए। वृद्धजनों, दिव्यांगों, महिलाओं एवं बच्चों के हित में विशेष कार्य किए जाना चाहिए। वहीं मूक पशु पक्षियों के हितसंवर्धन में भी संस्था कार्य करें। शहर की प्रतिभाओं को समय-समय पर संस्था सम्मानित करेगी एवं अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित करेगी। शहर के विकास की रूप रेखा कैसे तैयार की जाए इस हेतु संस्था अपने जनप्रतिनिधियों के भी जीवंत संपर्क में रहेगी।

No comments:

Post a Comment