बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधेनिया ने दी जानकारीशिवपुरी/पोहरी-भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किए गए कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों जैसे जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ष्ट॥ष्ट) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (क्क॥ष्ट) में स्वच्छता, सफाई एवं संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में कायाकल्प योजना अंतर्गत फाइनल असेसमेंट सम्पन्न हुआ। बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधेनिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार गठित दो सदस्यीय स्वास्थ्य समिति द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का अंतिम मूल्यांकन किया गया। इस दौरान डॉ. जीतेन्द्र यादव एवं अनीता पायल द्वारा केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। असेसमेंट के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं तथा अस्पताल के समग्र रख-रखाव का गहन परीक्षण किया गया। मूल्यांकन दल द्वारा स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment