---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 23, 2026

अभा जानकी सेना की शिव योग गेस्ट हाउस पर सेवादार बैठक का आयोजन


संगठन महासचिव नरेशप्रताप ङ्क्षसह (बॉबी राजा) बने बैठक के आयोजक

शिवपुरी- अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर स्थानीय मुक्तिधाम मार्ग स्थित शिव योग गेस्ट हउस शिवपुरी पर सेवादर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयेाजन मुख्य रूप से संगठन महासचिव नरेशप्रताप सिंह (बॉबीराजा) के द्वारा व्यवस्थापक के रूप में की गई। 

इस ैठक में मुख्य रूप से अध्यक्षता अभा जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के द्वारा की गई जिन्होंने उपस्थित सेवादारों को उनके पदीय दायित्व को लेकर संबोधन दिया और बताया कि किस प्रकार से जानकी सेना संगठन के द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ के रूप में धर्म के झण्डे को हाथो में लेकर आगे बढ़ाया और शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, अनुशासन, समर्पण और त्याग की भावना को संगठन ने समय-समय पर परिलक्षित किया यही कारण है कि आज जानकी सेना संगठन अंचल शिवपुरी से निकलकर जिला, संभाग और प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हजारों जानकी सैनिकों के साथ संगठन अपने सेवा कार्य क्षेत्र में सतत कार्यरत बना हुआ है, इसलिए हरेक सेवादार को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए और उसी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को पूर्ण करना चाहिए।

इस सेवादार बैठक में संगठन महासचिव नरेशप्रताप सिंह (बॉबीराजा)के पिताजी मंगल ङ्क्षसह दाऊ का माल्यार्पण करते हुए स्वागत सम्मान किया और उनके इस अनुकरणीय प्रयास को सराहाऔर माल्यार्पण कर अभिनंदन करते हुए संगठन सदस्यों ने शुभाशीष लिया। सेवादार बैठक को लेकर मुख्य व्यवस्थापक के भी प्रयासों को भी सरहा गया। जिन्होंने पूर्ण बैठक व्यवस्था कर सभी सदस्यों के लिए भोजन प्रसादी कराई एवं भव्यता के साथ सफल हुई बैठक के मुख्य संयोजक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री बॉबी राजा रहे, जिनका संगठन की ओर से वरिष्ठ जनों ने माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनंदन किया।

No comments: