पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने में विजयी खिलाडिय़ों को अतिथियों के द्वारा किया गया पुरूस्कृतशिवपुरी- नवाचार अन्तर्गत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से जिला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में विजेता एवं उपविजेता टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव एवं जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरेंद्र नरवरिया, आरजीएस जिला परियोजना प्रबंधक महेंद्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण जनप्रतिनिधि गण द्वारा प्रथम स्थान पर शिवपुरी विजेता टीम को 21 हज़ार रुपए से पुरस्कृत किया गया, दूसरे स्थान पर उपविजेता नरवर को 11 हज़ार रुपए से पुरस्कृत किया गया, तीसरे नंबर पर करैरा की टीम को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने बताया किया कि खेलों इंडिया के तहत आज जरूरत है पारंपरिक खेलों को पुण्य जाग्रत करने की है, जिससे खेल भावना का विकास हो और हर खिलाड़ी जिले से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपने जिले का नाम रोशन कर सके। जिला पंचायत सीईओ विजय राज ने कहा कि पारंपरिक खेल में हर युवा वर्ग को आगे आकर खेलों में महत्वपूर्ण सहभागिता निभानी चाहिए जिससे नई पीढ़ी खेलों के प्रति प्रेरित हो। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10 बजे से किया गया जिसमे पूर्व विधायक प्रह्लाद भारती एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता एवं अन्य जन प्रतिनिधि गण द्वारा कार्यक्रम में शिरकत की गई, सभी अतिथियों का जिला अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी नरेंद्र नरवरिया, आरजीएसए परियोजना प्रबंधक महेंद्र शर्मा एवं खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

No comments:
Post a Comment