---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 14, 2026

भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद के द्वारा अन्न दान के तहत की गई सेवा




जन सहयोग से संचालित सेवा भारती छात्रावास प्रबंधन को दिया सेवा स्वरूप 10 क्विंटल का किया अन्न दान

शिवपुरी-समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद के द्वारा सेवा स्वरूप 10 क्विंटल का अन्न जनसहयोग से संचालित सेवा भारती शिवपुरी में अध्ययनरत सहरिया वनवासी छात्रावास के बच्चों के लिए अन्नदान करते हुए सेवा कार्य किया गया। इस सेवा कार्य के प्रति सेवा भारती छात्रावास प्रबंधन के द्वारा शाखा विवेकानंद के प्रति आभार प्रकट किया गया।
       जानकारी देते समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह पवैया, सचिव अमित गोयल(हरिओम मोबाइल) एवं कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह तोंगर ने बताया कि अधिक मास के इस पवित्र माह में दान, धर्म का बहुत महत्व होता है इसी क्रम में संस्था विवेकानंद के द्वारा भी जनसेवा के कार्यों में आगे आते हुए शहर के फतेहपुर में संचालित सेवा भारती सहारिया बनवासी छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों की सेवा करते हुए छात्रावास प्रबंधन को 10 क्विंटल के रूप में अन्नदान करते हुए सेवा कार्य किया गया। यह छात्रावास जन सहयोग से संचालित होता है और इसी सेवा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य करने का संकल्प शाखा विवेकानंद ने लिया जिसमें संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी बढ़चढ़कर भाग लेते हुए अन्नदान किया। इस अन्नदान रूपी सेवा में सभी सदस्यों  जिन्होंने अमूल्य योगदान दिया, उनमें आगे आकर सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह पवैया, सचिव अमित गोयल (हरिओम मोबाइल), कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह तोंगर सहित सदस्यगण संजीव गुप्ता, अभिषेक जैन, अक्षत बंसल, सी.ए. विजय गुप्ता, सी.ए. अखिल गोयल, निशित गोयल, शुभम अग्रवाल, नितिन मंगल जी 40किग्रा, डॉ पंकज शर्मा, सीए.सत्यप्रकाश अग्रवाल 40किग्रा, गुप्त दान 50किग्रा, आनंद गुप्ता, निखिल गोयल, शिशिर गोयल, अभिषेक अग्रवाल, संदीप जैन, विजय सिंह, पंकज जैन जी 50किग्रा, डॉ अमित गुप्ता, ऋषभ जैन, आकाश गुप्ता, बृजेंद्र सिंह दांगी, विशाल गुप्ता, निखिल सिंघल, अतुल जैन, रोहित विरमानी 100किग्रा, आकाश मंगल, रचित गर्ग,ललित गोयल, 30किग्रा, आशुतोष सर्राफ, संदीप गुप्ता, अरुण जैन, सीए हर्षित बंसल, पवन सोनी, मोहित बढ़ाया, अंकुर खंडेलवाल, प्रशांत मित्तल, डॉ.दुष्यंत दुबे, प्रबोध जैन, डॉ.मुकेश गुर्जर, मोहित बिंदल, आकाश खंडेलवाल, डॉ.पुरुषोत्तम धाकड़ (टीम नालंदा), मुकुल शर्मा जी (स्टूडेंट नालंदा), कार्तिक अग्रवाल, आयुष गोयल.गुप्त दान शामिल रहे। संस्था के इस अन्न दान कार्यक्रम के दो संयोजक अक्षत बंसल(नालंदा एकेडमी) एवं सह सचिव मोहित बढ़ाया रहे और सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार संस्था सचिव अमित गोयल के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments: