---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 14, 2026

एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता : आयुष सुपर किंग को हराकर एके एलायंस ने जीता मैच, अंश अनुराग व कृष्णा बुल्स भी जीती




अंतर्राष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी मानसी मजेजी ने खिलाडिय़ों से लिया परिचय, किया उत्साहवर्धन

शिवपुरी- शहर के पोलोग्राउण्ड में दिवंगत क्रिकेटरों अनुपेन्द्र ङ्क्षसह माटा, हमीद खान, पवन कुशवाह, शदाकत अली, बृजेन्द्र बम्बईया, अजय कोड़े, भगवत शर्मा, विक्रम सांठे, मनीष गोयल काका, दुर्गेन्द्र सिंह चौहान, राकेश जैन प्रेम स्वीट्स की स्मृति में वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित आईपीएल की तर्ज पर शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत रविवार को तीन मैच खेले गए। इस दौरान इन नवोदित खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी की ही होनहार अंतर्राष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी मानसी मजेजी मौजूद रही जिन्होंने ना केवल इन खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया बल्कि इन सभी नवोदित खिलाडिय़ों को खेल की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए इन सभी को बेहतर खिलाड़ी बनने के प्रति प्रोत्साहित किया। इस दौरान मानसी मजेजी का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए प्रतियोगिता के आयोजक व संयोजक छोटें खां के द्वारा किया गया और पूरे आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान आईपीएल की तर्ज पर चल रही शिवपुरी प्रीमियर लीग(एसपीएल) की यह प्रतियोगिता प्रतिदिन रंगीन डे्रस मे सफेद लैदर बॉल के साथ खेले जा रहे है, जिसमें इन खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रतियोगिता के सभी पुरूस्कार भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू के द्वारा, खिलाडिय़ों के लिए रंगीन डे्रस पटेल एण्ड संस के संचालक यशपाल रावत-भूपेन्द्र रावत (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती) एवं स्वल्पाहार एवं जल व्यवस्था भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा के द्वारा की गई है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे है।  
ए के एलायंस ने 98 रन बनाकर जीता मैच तो वहीं अंश अनुराग की टीम व कृष्णा बुल्स ने भी जीते अपने मैच
दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को तीन टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें पहला मैच ए.के.एलायंस और आयुष सुपर किंग के बीच खेला गया जिसमें पहले खेलते हुए 10 ओवर में ए.के.एलायंस ने 98 रन बनाए और आयुष सुपर किंग ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते यह मैच 4 विकेट से जीत लिया, जिसमें मैन ऑफ द मैच आयुष को दिया गया। इसके बाद दूसरा मैच अनुराग और कपिल पेंथर्स के मध्य खेला गया जिसमें पहले खेलते हुए कपिल पेंथर्स ने 70 रन बनाए इसके जबाब में अंश अनुराग ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। अंश अनुराग की टीम की ओर से देव ने 30 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं तीसरा मैच आरब सुपर ज्वाईंट और कृष्णा बुल्स के बीच खेला गया जिसमें कृष्णा बुल्स ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 2 विकेट से यह मैच जीत लिया और दीपेश को उनके 40 रनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार किया गया।

No comments: