शिवपुरी-एक छोटे से नगर से निकल कर देश की प्रतिष्ठित प्रोफेशनल परीक्षा को पहली बार में ही पास करके सफलता प्राप्त करने वालों में खनियांधाना की दृशि जैन का नाम भी जुड़ गया जिन्होंने घोषित आईसीएआई के फाइनल रिजल्ट में पहले प्रयास में ही एक साथ दोनों ग्रुप क्लियर करके अपने परिवार, समाज और नगर का सम्मान बढ़ाया है। उनके परिवार में पहले से ही तीन सीए बनकर मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद में रहकर कार्यरत हैं तथा वह अपने परिवार की चौथी सीए बन गई हैं, उनकी इस सफलता पर उनके परिवार जनों, इष्ट मित्रों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है। नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं पत्रकार सचिन मोदी की बेटी कु. दृशि जैन ने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नगर के ही श्री नंदीश्वर विद्यालय से प्राप्त कर आत्मार्थी कन्या विद्या निकेतन दिल्ली से आगे लौकिक तथा धार्मिक शिक्षा ग्रहण की। कोरोना के चलते घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर के फाउंडेशन क्लियर किया और इसके बाद इंदौर में रहकर सीए इंटर के दोनों ग्रुप एक साथ निकाल कर एक प्रतिष्ठित सीए फार्म में आर्टिकलशिप पूरी की और मई में हुए फाइनल एग्जाम में दोनों ग्रुप की एक साथ परीक्षा दी और घोषित रिजल्ट में सफलता प्राप्त की। दृशि जैन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और माता पिता को दिया, लगातार 14-16 घंटों का लगातार अध्ययन तथा मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर यह लक्ष्य प्राप्त किया।

No comments:
Post a Comment