कुकिंग प्रतियोगिता में हुआ पोषणयुक्त व्यंजनों का प्रदर्शन, तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का हुआ समापनशिवपुरी-जनपद पंचायत शिवपुरी एवं नगर पालिका शिवपुरी द्वारा मानस भवन में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना से जुड़ी दीदियों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पौष्टिक, संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रसोइया दीदियों की कार्यकुशलता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में 40 रसोइया दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बच्चों के लिए पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, पौष्टिकता, प्रस्तुतीकरण एवं नवाचार के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में जनपद पंचायत शिवपुरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सोनम जैन, बीआरसीसी श्री बालकृष्ण ओझा, पोषण विशेषज्ञ सुश्री मंजू धाक? एवं सदर बाजार विद्यालय की शिक्षिका शामिल रहीं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा उपस्थित रहीं। अतिथियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 5 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दो प्रतिभागियों को 3-3 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तीन प्रतिभागियों को 2-2 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त तीन प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपए के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइया दीदियों का योगदान सराहनीय है। उनके समर्पण एवं सेवाभाव से बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर लगाई गई प्रदर्शनी
कार्यक्रम स्थल पर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को विभिन्न विकास कार्यों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वरोजगार एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। प्रदर्शनी का अवलोकन कर उपस्थित नागरिकों एवं हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिससे शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता ब?ी।

No comments:
Post a Comment