---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, July 9, 2026

पुलिस के द्वारा सायबर जागरुकता ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के तहत किया जागरुकता कार्यक्रम


स्कूलों एवं आमजन के बीच पहुंचकर सायबर अपराधों के संबंध मे दी जा रही है जानकारी

शिवपुरी- पुलिस महानिदेशक म.प्र. भोपाल कैलाश मकवाणा एवं एडीजी सायबर तथा गुप्त वार्ता ए साई मनोहर के निर्देशन मे मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे सायबर सुरक्षा एवं सायबर अपराधों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 चलाया जा रहा है, ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के तहत सायबर अपराध करने वालों के बिरुद्ध पुलिस द्वारा इकाईयों में सायबर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर जोन असित यादव द्वारा सायबर अपराधों में कमी लाने हेतु जोन अंतर्गत सायबर जागरुकता लाने एवं सायबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश जारी कर मोनिटरिंग की जा रही है।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा जिले मे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे सायबर सुरक्षा संबंधी प्रोग्रामों का आयोजन कर लोगों को सायबर सुरक्षा के लिये जागरुक करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में सायबर जागरुकता हेतु शिवपुरी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं अभियान चलाकर लोगों को सायबर अपराधों के बारे मे जागरुक किया जा रहा है। गत दिवस थाना भौती द्वारा शासकीय हाई स्कूल भौंती में, थाना सीहोर द्वारा गनियार तिराहा पर, थाना कोलारस द्वारा कोलारस कस्बा में, थाना कोतवाली द्वारा गीता पब्लिक स्कूल फतेहपुर में, थाना नरवर द्वारा जवाहन नवोदय विद्यालय नरवर मे, थाना गोवर्धन द्वारा बस स्टेण्ड गोवर्धन एवं ग्राम श्रीपुरा में, थाना सिरसौद द्वारा ग्राम छार व बंटी होटल के पास, थाना सतनबाड़ा द्वारा सतनबाडा कस्बा मे, थाना बामौरकला द्वारा आदर्श पब्लिक स्कूल में, थाना अमोला द्वारा थाना क्षेत्र मे, थाना बैराड़ द्वारा ग्राम देवरीकला में सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को डिजीटल अरेस्ट फ्रॉड, ओटीपी/यूपीआई, क्यूआर कोड, फेक लोन ऐप, फेक जॉब, सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक बैंक कस्टमर के वारे मे पेंप्लेट वितरण/प्रदर्शन, नुक्कड, सोशल मीडिया के माध्यम से सायबर फ्रॉड के बारे मे जागरूक किया गया।

No comments: