---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, July 8, 2026

शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के अक्श कमल माझी, अर्पित रघुवंशी और सुहानी शाक्य बनी उत्कर्ष खिलाड़ी


प्रशिक्षक गिरीश मिश्रा मामा कमल सिंह बाथम भी हुए सम्मानित

शिवपुरी-खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 के समापन समारोह में शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के खिलाडयि़ों ने बढ़-चढ़कर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के होनहार क्रिकेटर अक्श कमल माझी, अर्पित रघुवंशी, कुमारी सुहानी शाक्य को वर्ष जो 2026 का उत्कर्ष खिलाड़ी चुना गया जबकि शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा मामा व शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के सचिव व कोच यूथ कोऑर्डिनेटर कमल सिंह बाथम शेरा को उत्कर्ष प्रशिक्षण और खेल प्रतिभाओं को निकालने के लिए भी सम्मानित किया गया। 

ग्रीष्मकालीन शिविर 15 में से 30 जून तक चल शिविर में जिले के 22 खेलों की विभिन्न विधाओं में करीब 3000 तीन हजार से ऊपर बालक बालिका खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें से शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के 169 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांग चेन डोलकर भूटिया तथा जिला खेल अधिकारी डॉक्टर के.के.खरे मौजूद रहे जिन्होंने खिलाडिय़ों व कोच को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोच राजीव श्रीवास्तव, अजय बाथम, छोटे खान, अजय सांखला, शैलेंद्र बुंदेला, शिशुपाल रघुवंशी, गीता लखेरा, सपना शर्मा, गिरिराज शर्मा, आशीष जाटव, अनिल मलवारिया, सुखबीर, श्रीप्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, दीपक सोनी, संतोष रघुवंशी व अभिषेक धाकड़ आदि उपस्थित रहे।

No comments: