---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 26, 2026

ब्राह्मण, जाटव एवं सर्व समाज पर अभद टिप्पणी करने वाले युवक पर दर्ज कराई एफ आई आर


गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन, दी चेतावनी

शिवपुरी/पिछोर- जिले के पिछोर थाने में बुधवार सुबह ब्राह्मण समाज सहित जाटव समाज एवं अन्य समाज के लोग इक_े हो गए। काफी देर तक प्रदर्शन करने के उपरांत उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज कराई। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि हाल ही में करैरा के बेसोरा ग्राम का निवासी आजाद लोधी नाम के युवक ने जो लोधी समाज में किसी पद पर भी है ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर अपशब्द कहे। अभद्र टिप्पणी की और गाली गलौज की। वहीं एक जाटव समाज के युवक को लेकर जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग किया। आजाद नाम के इस व्यक्ति ने अन्य समाजों को लेकर भी अपमानजनक शब्द कहे। जिस पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और बुधवार सभी थाने जा पहुंचे। लोगों ने थाना प्रभारी नीतू सिंह को अपने-अपने ज्ञापन देते हुए युवक पर पुलिस प्रकरण कायम करने और कठोर कार्रवाई करने की बात कही। समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह के व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में आपस में वेमनुष्यता फैला रहे हैं। ब्राह्मण समाज की महिलाओं, जाटव समाज एवं अन्य समाज को लेकर अपशब्द कह रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाना उचित है। यदि ऐसे व्यक्तियों पर प्रशासन शिकंजा नहीं कसता है तो प्रदेश भर में ज्ञापन सौंप जाएंगे और आंदोलन होगा।

No comments: