---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 26, 2026

भृगु भवन परशुराम मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन


शिवपुरी।
भृगु भवन परशुराम मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन पुरानी शिवपुरी निवासी कैलाश नारायण भार्गव द्वारा रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत 'जय जगदीश हरेÓ की आरती का गायन किया गया। इसके बाद हनुमान जी महाराज की आरती विधिवत संपन्न हुई तथा अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ. बी.के. शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष, राकेश मिश्रा, सचिव, अनिल दुबे, कोषाध्यक्ष, बालमुकुंद पुरोहित, गोपाल भार्गव (आईटीबीपी), नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट, कैलाश भार्गव (पुरानी शिवपुरी), अंकित तिवारी (नमो नगर), हरिशंकर भार्गव सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं श्रद्धापूर्ण रहा।

No comments: