---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 26, 2026

बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा सेवा संगठन में भक्त राज शर्मा को नवीन सदस्य बनाया


शिवपुरी।
श्री श्री 10008 श्री विनय दास महाराज जी, बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा सेवा संगठन के संरक्षक, द्वारा संगठन में नवीन सदस्य के रूप में भक्त राज शर्मा जी को शामिल किया गया। इस अवसर पर महाराज जी एवं उनकी टीम ने भक्ति राज शर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

संगठन से जुडऩे पर भक्ति राज शर्मा ने विनय दास महाराज जी एवं संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों में वे पूरी निष्ठा के साथ अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर श्री विनय दास महाराज जी ने कहा कि हनुमान चालीसा सेवा संगठन का उद्देश्य धर्म, संस्कार और सेवा के माध्यम से समाज को एकजुट करना है। उन्होंने नवीन सदस्य भक्त राज शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने भक्त राज शर्मा को नवीन जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

No comments: