फिट युवा फॉर विकसित भारत, सांसद खेल महोत्सव का आयोजनशिवपुरी/बदरवास- विकासखंड बदरवास के अंतर्गत आने वाले जन शिक्षा केंद्र खतौरा में खेल महोत्सव का आयोजन परी गार्डन में आयोजित किया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे। सांसद महोत्सव का आयोजन खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, फिट इंडिया कैंपेन, खेलों को प्रोत्साहित करना आदि अन्य गतिविधियां शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पर माल्याअर्पण एवं दीप प्रज्लन कर की गई। अतिथि देवो भव: की परंपरा का निर्वहन करते हुए करते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत जन शिक्षा केंद्र प्रभारी एमके शर्मा द्वारा किया गया।
बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने बताया कि सांसद महोत्सव आयोजन तीन चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण में ग्रामीण स्तरीय पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। द्वितीय चरण में विकासखंड स्तरीय एवं तृतीय चरण में जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जावेगी। इसी क्रम में प्रथम चरण में जन शिक्षा केंद्र खतौरा के शासकीय और अशासकीय विद्यालय से 4 सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्रा में शामिल हुए. सांसद महोत्सव में एकल एवं टीम गेम्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। जिसमें टीम गेम्स में फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, खो खो शामिल थे। एकल प्रतियोगिता में बैडमिंटन और एथलेटिक्स का आयोजन किया गया। मनोरंजन गेम्स के रूप में कबड्डी एवं रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन बालक/बालिका वर्ग में किया गया। विधायक कोलारस महेंद्र सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। आप शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपने विकासखंड और स्कूल का नाम जिला स्तर पर रोशन करें। विधायक ने खिलाडयि़ों से परिचय प्राप्त कर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।जिला स्तरीय सांसद महोत्सव का आयोजन 15 से 17 दिसंबर तक शिवपुरी में होगा। महोत्सव में विशेष सहयोग प्राचार्य गणेशा,संस्कार,रुब्रिक, आईपीएस, खातोरा पब्लिक, कृष्णा कॉन्वेंट, संस्कार विद्या मंदिर स्कूल ,राम सिंह यादव, गोपाल जाटव,संतोष सेंगर, घूमन सिंह गोलिया का रहा। कार्यक्रम का संचालन शिशुपाल यादव ने किया। आभार प्रदर्शन जन शिक्षा केंद्र प्रभारी एमके शर्मा द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment