---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, January 30, 2026

9वां प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह भव्यता से हुआ संपन्न



करैरा-दिनारा की प्रतिभाओं ने बिखेरी अपनी मेधा की चमक

शिवपुरी/करैरा- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी करैरा-दिनारा क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए शासकीय हाई विद्यालय प्रांगण दिनारा में स्व. पंडित भगवत प्रसाद तिवारी पावन स्मृति में 9वें प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की मेधावी प्रतिभाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड देकर परिवार सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शासकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सपरिवार सम्मान रहा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में डूब गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव, अनुविभागीय अधिकारी करैरा अनुराग निंगवाल एवं राजीव कुमार हुड्डा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत एवं ए.के. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में एन.पी. सिंह (बॉबी राजा) एवं जय जय वकील साहब का विशेष मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष सम्मान में लेफ्टिनेंट अनुज पांडे, जयेश तिवारी, गिरवर यादव (सहायक कोषालय अधिकारी) एवं वर्षा गांधी (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग),मिथुन राजपूत वर्ग 2 शिक्षक का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में ग्वालियर वाले यूट्यूबर ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों एवं राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से राष्ट्रभक्ति का उत्साह जगाया, कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य स्पॉन्सर इकोसेफ एग्रीसाइंस इंडिया लिमिटेड के एम.डी. राजीव कुमार हुड्डा ने इस कार्यक्रम को गोद लेते हुए कहा कि, मैं इस कार्यक्रम में सदैव सहयोग करता रहूँगा, आप मेहनत करते रहिए। उन्होंने प्रतिभाओं से यह प्रेरणादायी बात कही। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एस.के. गुरु द्वारा एवं कार्यक्रम संरक्षक सतीश यादव फौजी ने सभी सहयोगियों, कोचिंग संचालकों, प्रतिभाओं, अतिथियों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

No comments: