---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, January 30, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन हमें सादगी और सत्य-अहिंसा की ओर प्रशस्त करता है : जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल



जिला कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, अर्पित किए श्रद्धासुमन

शिवपुरी- आजादी के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर जिला कंाग्रेस पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय गांधी सेवाश्रम, एबी रोड़ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी पुष्पांजलि अर्पित की गई और 2 मिनिट का मौन धारण कर पूज्य बापू को याद किया गया। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि निश्चित रूप से भारत देश की आजादी में सत्य, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन का हम अनुसरण करते है और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है, पूज्य बापू का बताया गया मार्ग आज भी भारत को नई दिशा प्रदान करता है इसलिए हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन सादगी और सत्य-अहिंसा की ओर प्रशस्त करता है यही मार्ग हमें याद दिलाता है कि नैतिक साहस और जनसेवा से ही राष्ट्र महान बनता है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित संस्मरणों को सुनाया। 

पूज्य बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए गांधी सेवा आश्रम परिसर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के साथ पूर्व अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, विजय सिंह चौहान, पूर्व विधायक गणेश गौतम, चंद्रकांत शर्मा मामा, ओम प्रकाश शर्मा जोली, रामकुमार यादव, राजेंद्र सिंह गुर्जर राजू, अनिल शर्मा उत्साही, राजेश बिहारी पाठक, नरेंद्र मिश्रा, साहब सिंह कुशवाह, राजकुमार शाक्य, शांतनु सिंह कुशवाह, हरीश खटीक, के. के. शिवहरे, कल्पना सिनोरिया, सुरेश गुप्ता, रामकुमार  दाँगी, नलिन शर्मा, महेशशर्मा, मोहन माहौर,विजय चौकसे, पंकज आहूजा, कालीचरण शर्मा, सूरज शर्मा, संजय शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

No comments: